
Mothers day: वैसे तो एक दिन नहीं बल्कि हर दिन मां का होता हैं या यूं कहें मां से ही दिन शुरू होता हैं। लेकिन आज का दिन लोग स्पेशल तौर पर मानते है और आपने मां से मोहब्बत जाहिर करते हैं। लोग सोशल मीडिया पर आपने मां के साथ शेर लिखकर फ़ोटो अपलोड करते हैं। क्या आप जानते हैं की ये सब मशहूर शेर किन शेयरों के लिखें हैं .. तो आइए जानते हैं..
चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है
मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।।
~ मुनव्वर राना
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है।।
~मुनव्वर राना
दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूँ।
कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए।।
~ इफ्तिखार आरिफ
जमी इतराने लगी आसमा नजर आने लगा।
मां के क़दमों को जैसे चूमा मुझे जन्नत नज़र आने लगा।
~ k.s Siddiqui
माँ की आग़ोश में कल मौत की आग़ोश में आज।
हम को दुनिया में ये दो वक़्त सुहाने से मिले।।
~ कैफ भोपाली
मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दें।
सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया।
~ मुनव्वर राना
मैं ने माँ का लिबास जब पहना।
मुझ को तितली ने अपने रंग दिए।
~ फातिमा हसन
मुद्दतों ब’अद मयस्सर हुआ माँ का आँचल
मुद्दतों ब’अद हमें नींद सुहानी आई।।
~ इक़बाल अशहर
